Anjaneri Hills

Anjaneri Hills का इतिहास – Anjaneri Hills पहुंचने के लिए सरल मार्ग

Anjaneri Hills नासिक एक सूंदर जगह में से एक है। नासिक से थोड़ी दूर यह हिल्स बहुत ही सूंदर और शांत जगहों में से एक है। Anjaneri Hills ट्रेकिंग को पसंद करने वाले लोगो के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां पहुंचने के लिए आपको पहाड़ो की सूंदर चढ़ाई करनी होती है, जिसके बाद यहां तक पहुंचा जाता है।

Anjaneri Hills का इतिहास

अंजनेरी पर्वत भक्तों के बीच काफी महत्वपूर्ण जगहों में से एक है। यहां के लोगो का कहना है कि पहाड़ी की चोटी पर गुफा वह स्थान था जहां देवी अंजना ने भगवान हनुमान को जन्म दिया था। इसलिए इस जगह को बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसी से पहाड़ का नाम अंजनेरी पड़ा है। इस जगह को हनुमान का जन्मस्थल माना जाता है। जहां भगवान हनुमान का जन्म हुआ था, यहां पर आपको ऊपर अंजनी माता का मंदिर भी मिलता है। 

इसके साथ ही यहां पर हनुमान से जुड़े कई अन्य स्थान भी हैं, जिन्हें पहाड़ी पर ट्रेकिंग करते हुए देखा जा सकता है। यहां पर एक गुफा भी स्थित है, इसके पीछे का इतिहास बताता है| की यह वह स्थान से है, जहा भगवान पवन देव ने बाल हनुमान को भगवान इंद्र के ‘वज्र’ से मारा था। और उसके बाद पवन देव द्वारा उन्हें अद्भुत शक्तिया प्रदान की गयी थी।

वह स्थान भी आपको यहां देखने को मिलता है, जिसमे देवी अंजनी ने एक बच्चे के लिए ध्यान किया था, और शिव अंततः खुश होकर एक वरदान देने के लिए उसके सामने प्रकट हुए। इस मंदिर में आपको अंदर दो पिंडी दिखाई देगी है, जिनमे से एक बड़ी वाली माता अंजना की और छोटी बाल हनुमान की है। इन दोनों की पूजा अर्चना की जाती है। शिलालेखों से सजी एक गुफा जो 1000 वर्ष पुरानी है, पहाड़ी पर ट्रेकिंग करते समय आपको देखने को मिलेगी |

Anjaneri Hills पहुंचने के लिए सरल मार्ग –

यदि आप भी इस पवित्र पर्यटन स्थल जाना चाहते है, तो आसानी से जा सकते है। Anjaneri Hills जाने के लिए पर्यटकों को पहले नासिक से त्र्यंबकेश्वर पहुंचने के लिए बस लेनी होगी, त्र्यंबकेश्वर से चार किलोमीटर पहले एक प्रमुख बिंदु आता है। यहां से आप Anjaneri Hills पहुंच जाते है। इसके बाद आपको अंजनेरी पर्वत तक पहुंचने के लिए 10 किलोमीटर और ट्रेक करना होगा।यह रास्ता आपको ट्रेकिंग के द्वारा ही पूरा करना होता है। इसके बिच में आपको कई तरह की सूंदर जगहों को देखने के लिए मिलेगी जिसका आनंद पर्यटक ले सकते है। 

Anjaneri Hills देखने के लिए जगह

जब आप नासिक से 20 किमी दूर त्र्यंबकेश्वर रोड की ओर स्थित, अंजनेरी पहाड़ियों तरफ जाते है, तो आपको यहां पर कई तरह की जगहों के बारे में जानने का मौका मिलता है। यह जगह ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व दोनों के लिए प्रसिद्ध है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, अंजनेरी भगवान हनुमान का जन्मस्थान है। जिसका इतिहास काफी पुराना है। यह जगह समुद्र तल से 4264 फीट की ऊंचाई पर स्थित, अंजनेरी पहाड़ियों में एक सुंदर किला है, जो यात्रियों के बीच प्रसिद्ध है, इसके साथ ही यहां किले के ट्रेक, गुफाएं, मंदिर, झरने और सूंदर वृक्षों को देखने का मौका मिलता है। 

यहां का तापमान सालभर सामान्य रहता है, आप यहां सालभर में कभी भी जा सकते है। यहां का मिनिमम तापमान 18 डिग्री और मैक्सिमम 32 डिग्री तक रहता है। बारिश के बाद यहां पर आना सबसे भीतर होगा।  

-धन्यवाद

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *